Crime NewsJharkhandLead NewsRanchiSimdega

एसीबी की कार्रवाई: कनीय अभियंता 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Ranchi: सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के जूनियर इंजिनियर मनोज कुमार को एसीबी की टीम ने मंगलवार को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है. निगरानी की टीम ने बानो थाना क्षेत्र के हुरदा निवासी देवप्रसाद साहू से 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. जूनियर इंजिनियर मनोज कुमार के खिलाफ मनरेगा के तहत कुप निर्माण के लिये इस्टिमेंट बनाने के लिये 10 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत मिली थी. जेई द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत का सत्यापन होने के बाद निगरानी ने जाल बिछाकर घूसखोर जेई को धर दबोचा. निगरानी द्वारा जेई मनोज कुमार की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें – बिहार में गहराई विशेष राज्य दर्जे की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के फिराक में

Related Articles

Back to top button