BiharNEWS

पटना के निजी नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर काटा बवाल

Patna: राजधानी पटना में मंगलवार को निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. घटना पीरबहोर थाना इलाके के पूर्वी गली की है. यहां भारत नर्सिंग होम में एक महिला का इलाज चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है.

जिस महिला का इलाज चल रहा था उसका नाम कविता देवी बताया जा रहा है. वो गायघाट की रहने वाली थी. महिला के भाई के मुताबिक उसकी बहन की शादी 2003 में हुई थी. कविता को दो बच्चे भी हैं. ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे जलाकर मारने का प्रयास किया था. 14 अप्रैल को उसने अपनी बहन को पीएमसीएच में भर्ती कराया था और बाद में इस नर्सिंग होम में लेकर आए थे. बाद में गंभीर हालत में पीएमसीएच के बाद भारत नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की लेकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: कतरास के खरखरी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग, बमबाजी

Related Articles

Back to top button