
Ranchi : जमीन घोटाले मामले में ईडी के अधिकारियों ने आज कई लोगों से पूछताछ की है. ईडी के अधिकारी आज राज्यसभा सांसद धीरज साहू, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ कर रहे हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है. ईडी के अधिकारियों ने अभिषेक प्रसाद पिंटू से करीब 3:30 घंटे पूछताछ के की है. पूछताछ खत्म होने के बाद अभिषेक प्रसाद पिंटू ईडी कार्यालय से बाहर निकल गये हैं. आपको बता दें कि जमीन घोटाले और विनोद सिंह के मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट मामले में यह पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढे़ं – भानु प्रताप को इडी की टीम ने बरियातू वाली जमीन पर ले जाकर की पूछताछ



