
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से शादी की नियत से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार का रहने वाला है आरोपी
शादी की नियत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोपी के बारे में बताया गया है कि वह बिहार के बहरमपुर थाना क्षेत्र के सफरी गांव का रहने वाला है. उसका नाम राकेश राय है. उसने 3 जनवरी को अपहरण की घटना को नाबालिग के घर से ही अंजाम दिया है.
छह दिनों बाद थाने तक पहुंचा मामला
घटना की शिकायत परिवार के लोगों ने घटना के छह दिनों के बाद थाने में की थी. पुलिस को नाबालिग लड़की का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवा दिया गया है. उसके माध्यम से ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. गोलमुरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- पिस्टल का भय दिखाकर पूछ रहा था प्यार करती हो या नहीं, गया जेल




