
New Delhi: आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में एक महीने से भी कम का समय शेष रहे गया है ऐसे में दिल्ली की सभी 7 सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं, इसे लेकर संशय बरकरार है. दोनों ही पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन फैसला अभी भी अधर में है. मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुबह साढ़े 11 बजे राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है. इस बैठक में गोवा की एक, गुजरात की 26 और हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर फैसला हो सकता है जबकि इस बैठक में दिल्ली की सातों सीटों पर कोई विचार नहीं होगा. इसके अलावा बैठक में पंजाब के 13 सीटों पर भी कोई विचार करने का फैसला नहीं है.
इसे भी पढ़ें: Kisan Protest: केंद्रीय मंत्रियों संग बैठक में मांगों पर नहीं बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच आज, दिल्ली में धारा 144 लागू
सूत्रों की माने तो दिल्ली में गठबंधन के रास्ते अभी भी खुले हुए हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है. ताकि भाजपा को हराया जा सके. कहा जा रहा है कि दोनों पार्टी के वोटर का कैडर एक है ऐसे में यदि अलग होकर लड़ते हैं तो वोट बंट जाएंगे और इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा. साल 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी कुछ इसी तरफ इशारा करते हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप के बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में है और कोशिश की जा रही है कि दिल्ली में समझौता हो जाए. समझौता का फायदा दोनों पार्टी को होगा.




