NEWS

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में ऑटो पलटने से एक की मौत, दो व्यक्ति घायल 

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में बीती रात एक ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बरही निवासी नरेश यादव (उम्र 38 वर्ष, पिता झमन महतो) के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान श्री यादव (पिता रमेश यादव) और लक्ष्य श्री प्रसाद, बरही निवासी के रूप में हुई.
इसे भी पढ़ें: धनबाद- अलपुझा, एर्णाकुलम एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, देखें अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार सभी कोडरमा रेलवे स्टेशन से किराये पर ऑटो लेकर बरही जा रहे थे. इसी दौरान गुमो में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो पर सवार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद नरेश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Related Articles

Back to top button