JamshedpurJharkhand

सालगाझड़ी-टाटा रेलवे लाइन लोको शेड के पास ट्रेन से कटा युवक, सुसाइड की आशंका!

Jamshedpur: टिस्को की ओर से आ रहे रेलवे लाइन पर सालगाझड़ी से टाटा स्टेशन के बीच पुराने इलेक्ट्रिक लोको शेड के बगल में रेलवे लाइन पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला है. मृतक रेलवे लाइन पर पट की हालत में कटा हुआ है. सर और आधा धड़ दोनों लाइन के बीच में है पैर बाहर है. जिससे संभावना व्यक्ति की जा रही है कि युवक ने सुसाइड किया है. मौके पर टाटानगर रेल पुलिस पहुंच गई ह. मामले की जांच जारी है.

बताया जा रहा है कि कल शाम को ही युवक किसी ट्रेन से कट गया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जिस पोजीशन में वह कटा है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसने सुसाइड किया है. मृतक के पास एक बैग भी है.

Related Articles

Back to top button