
Giridih: सदर अस्पताल और गिरिडीह कोर्ट के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अपराधी एक महिला का चैन झपट कर फरार हो गए. इस दौरान भुक्तभोगी महिला ने हल्ला कर स्थानीय लोगों से मदद मांगी. महिला की आवाज सुनकर कुछ दुकानदार दौड़ते हुए पहुंचे भी, दिन-दहाड़े दोपहर करीब दो बजे हुए घटना के वक्त सदर अस्पताल के दूसरे गेट के समीप कुछ फुटपॉथ विक्रेता भी मौजूद थे. लेकिन कोई कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो भुक्तभोगी महिला मुफ्फसिल थाना के पांडेयडीह की बताई जा रही है. और शनिवार को दोपहर अकेले सदर अस्पताल से निखर होटल की और जा रही थी. इसी दौरान कोर्ट रोड से दो बाइक सवार अपराधी भी उधर से गुजर रहे थे, और गुजरने के क्रम में बाइक से आए दोनों अपराधियों ने अस्तपाल के दूसरे गेट के समीप गले से महिला की चैन छिनतई कर फरार हो गए. घटना के बाद पहुंची नगर थाना पुलिस के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला.




