Khas-KhabarLead NewsNEWSRamgarh

रामगढ़ के ब्रह्मपुत्रा फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की गिरने से हुई मौत, प्रबंधन ने 3.70 लाख मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने का किया एलान

Ramgarh: गोला थाना क्षेत्र के कमता गाँव स्थित ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स लिमिटेड (बीएमएल) फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की मौत शुक्रवार को देर शाम को गिरने से हो गई. मृतक की पहचान जांगी निवासी साधुचरण भोक्ता(45 वर्ष) के रुप में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार साधुचरण भोक्ता वेल्डिंग का कार्य करने के क्रम में अचानक गिर गया जिससे कम्पनी प्रबंधन के द्वारा उसे ईलाज हेतु गोला के एक अस्पताल में ले जाया गया जहाँ से उसे बेहतर ईलाज हेतु रामगढ़ रेफर किया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने उसके आश्रित को नौकरी एवं मुआवजा देने की माँग की.

मृतक के परिजनों एवं प्रबंधन के बीच हुआ समझौता

शनिवार को ग्रामीणों सहित मृतक के परिजन और कंपनी प्रबंधन के बीच थाना प्रभारी गोला की उपस्थिति में समझौता हुआ। समझौते के तहत मृतक द्वारा कार्यरत ब्रम्हपुत्रा मेटालिक्स लिमिटेड के श्याम इंटरप्राइजेज के द्वारा तीन किस्तों में ₹3.70 लाख का भुगतान मृतक की पत्नी को किया जाना है, जिसकी पहली किस्त के रूप में आज ही 70 हजार का नकद भुगतान मृतक की पत्नी को किया गया. दूसरे किस्त का भुगतान 24 सितंबर को ₹50 हजार के रूप में और शेष तीसरे किस्त के रूप में ढाई लाख का भुगतान 5 अक्टूबर को किया जायेगा. मृतक का पुत्र के नाबालिग होने के कारण फिलहाल नौकरी मृतक के छोटे भाई भानुप्रकाश भोक्ता को दिया जायेगा तथा ज्यों हीं मृतक का पुत्र 18 वर्ष का होगा ये नौकरी उसे दे दी जाएगी. समझौते पर मृतक की पत्नी पुष्पा देवी तथा प्रबंधन की ओर से राजपाल सिंह, सुपरवाईजर श्री श्याम इंटरप्राइजेज ने हस्ताक्षर किए.

Related Articles

Back to top button