
Dhanbad : धनबाद में भुईफोड़ – बलियापुर हीरक रोड में कोलाकुसमा मोड़ के पास श्री परिमल इलेक्ट्रिकल नामक दुकान में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह लगी. इसके बाद आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. मौके पर अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी.
घटना के संबंध में दुकान के मालिक परिमल मंडल ने बताया कि उनके घर का ही सदस्य सुबह जब मॉर्निंग वॉक कर रहा था, तब उसने पाया कि दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा है. जिसके बाद घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोलकर कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तब तक भयावह स्थिति ग्रहण कर चुकी थी, जिस वजह से शटर पूरी तरह से गर्म हो चुका था. इस कारण शटर को खोला नहीं जा सका, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. फिर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.
वहीं इस आगलगी की घटना का प्रमुख कारण का अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट लगना इसका मुख्य वजह हो. जिससे पूरी दुकान में आग फैल गई. फिलहाल कितने का नुकसान हुई है, इसका आकलन दुकानदार करने में जुट गए है. वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है.




