Business

इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने वालों के लिए है ये शानदार प्लान

NW Desk : कंपटीशन के दौर में टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा युध्द थम नहीं रहा है. हर टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहक को लुभाने के लिए एक से एक ऑफर सामने पेश कर रही हैं. ऐसे में देश की नामी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ग्राहकों को सामने एक बेहद शानदार प्लान लेकर आई है. इस प्लान में ग्राहकों को 181 रुपये के रिचार्ज पर इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज का फायदा मिलेगा. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस प्लान को बीएसएनएल के 187 रुपये वाले प्लान को मात देने के लिए लेकर आई है.

आइए जाने की क्या है एयरटेल और बीएसएनएल वाले प्लान के फायदे.

इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में जख्मी शख्स की मिली लाश, लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने घेरा चुटिया थाना

181 रुपये वाला एयरटेल प्लान

अगर आप एयरटेल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है. कंपनी द्वारा इस प्लान को इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए ही बाजार में गया है. इस प्लान में आपको हर रोज 3GB इंटरनेट डाटा मिलेगा. साथ ही किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना मैसेज का लाभ भी उठा सकते हैं. इस ऑफर की खास बात यह है कि आप रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह प्लान कुछ चुनिंदा सर्किल्स के लिए बाजार मे लाया है. इस प्लान की वैधता 14 दिन की होगी.

इसे भी पढ़ें : ईडी ने नीरव मोदी की हांगकांग की 255 करोड़ की संपत्ति जब्त की

187 रुपये वाला बीएसएनएल प्लान

पिछले कई दिनों से देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर देती रहती है. कंपनी द्वारा हाल ही में मात्र 187 रुपये वाले प्लान को अपग्रेड किया गया है. जिसमें ग्राहकों को रोजाना 1GB इंटरनेट मिलता है. साथ में रोज 2.2GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है. इस तरह यूजर्स को हर दिन 3.2GB  इंटेरटनेट डेटा मिल रहा है. इस प्लान में रोजाना आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और 100 मैसेज का लाभ भी मिलता है.

इसे भी पढ़ें : TAX चोरी : तमिलनाडु और आंध्र में खनन कंपनियों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापे

Related Articles

Back to top button