DhanbadJharkhand

धनबाद में लोकसभा मतगणना के रुझानों के बीच कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर जानलेवा हमला

Dhanbad : लोकसभा मतगणना के रुझानों के बीच धनबाद के भौरा में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जाता है कि कालीचरण यादव अपने स्कॉर्पियो से मंदिर पूजा करने जा रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया कालीचरण के साथ जमकर मारपीट किया गया. फिर चार राउंड फायरिंग भी की गई.

जिसके बाद गंभीर स्थिति में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव जामाडोबा अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद के जालान अस्पताल रेफर कर लाया गया. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कालीचरण को कितनी गोली लगी है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद की है. वह घटना को लेकर एक इलाके में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है. बता दें कि कालीचरण यादव कांग्रेस नेता है. जो दुबई अच्छा के माने जाते हैं जबकि इनका पुत्र निवर्तमान पार्षद बीजेपी में है. हमला राजनीतिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button