Crime NewsGiridih

गिरिडीह के गांवा में 60 वर्षीय अधेड़ की चाकू मारकर हत्या, अवैध खंता में कोयला चोरी करने गए युवक की भी हुई मौत

Giridih: गांवा थाना इलाके के पिहरा के जगदीशपुर गांव में होली की शाम दिनदहाड़े चाकू से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी दिलों महतो के 60 वर्षीय बेटे जगदीश यादव के रूप में हुई है. मंगलवार देर शाम हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के कारणों व इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच में जुट गए. अब तक हत्या के कारण की बात सामने नहीं आ पाई है और न ही ये स्पष्ट हो पाया है कि इस घटना में किन लोगों का हाथ है. बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब जगदीश यादव अपने घर से जानवरों को चारा देने निकले थे. इसी दौरान चाकू लिए कुछ हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें: वायरल वीडियो में IAS राजीव अरुण एक्का के साथ जो महिला है, उसे जानने के लिए ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें

कोयला चोरी करने गए युवक की हुई मौत

मुफ्फसिल थाना इलाके के ओपनकॉस्ट खदान के अवैध खंता में कोयला चोरी करने गए युवक महेश साहू की खंता में दबने से मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को दफना भी दिया है क्योंकि स्थानीय मुफ्फसिल थाना के पुलिस ने इस घटना से इंकार करते हुए कहा कि अगर मृतक के परिजन सामने आते है तो केस दर्ज कर जांच की जायेगी.मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश साहू महेशलुंडी गांव निवासी दिलीप साहू का बेटा है. मंगलवार सुबह वह खदान के किसी अवैध खंता में कोयला चोरी करने घुसा था. इसी दौरान खंता धंसने और उसमे दबने से मुकेश की मौत हो गई. लेकिन पुलिस की डर से परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी और शव को दफना दिया.

Related Articles

Back to top button