
Ranchi: राजधानी रांची में जल्द ही विश्वस्तरीय पर्यटन एवं अवसंरचना के रूप में ताज ब्रांड के अंतर्गत 200 कमरे का लक्जरी होटल का निर्माण होगा. राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद नगर विकास विभाग ने होटल ताज ब्रांड का होटल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह होटल एचईसी के कुटे में नये विधानसभा के समीप ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड के स्वामित्वाधीन कोर कैपिटल एरिया के साइट-1 में 6 एकड़ में बनेगा.
इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग से रिटायर अवर सचिव पर चलेगी विभागीय कार्यवाही, सरकार ने दी मंजूरी
प्रस्तावित भूमि सीआरपीएफ कैंप के करीब भी है। यह चिह्नित भूमि पूरब में 185.05 मीटर, पश्चिम में 158.37 मीटर, उत्तर में 140.42 मीटर एवं दक्षिण में 143.24 मीटर है। इस भूमि की चौहद्दी में पूरब की ओर खाली भूमि, पश्चिम में 30 मीटर चौड़ी सड़क, उततर में खाली भूमि एवं दक्षिण में 60 मीटर चौड़ी सड़क है. होटल के निर्माण में जीआरडीए गाइडलाइन का अनुपालन करायेगा.
टाटा ग्रुप की मेसर्स एचसीए द्वारा उक्त होटल के अंतर्गत लगभ ग 200 कमरों का निर्माण कराया जायेगा. फूड और बेवरेज आउटलेट, बैंक्वेट हॉल, हाइ एंड रिटेल, वाणिज्यक क्षेत्र इत्यादि का विकास किया जायेगा. यह छह एकड जमीन झारखंड सरकार की ओर से शुरूआत में 60 वर्ष की लीज में दिया जायेगा. चार वर्षो में इस होटल को बनाने का लक्ष्य रखा गया है. नगर विकास विभाग बिजली, पेयजल, सीवरेज इत्यादि की सुविधाएं प्रदान करेगा.
यह होगा फायदा
यह होटल सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, कॉरपोरेट क्षेत्र, पीएसयू एवं एनजीओ तथा संपन्न यात्रियों के साथ-साथ बड़े पैमानों में सम्मेलनों, उच्चस्तरीय आयोजनों की व्यवसायिक एवं अवकाश संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेगा.




