
Ranchi: एक बार फिर से राजधानी रांची में अंडरग्रांउड केबलिंग योजना को एक्सटेंशन मिला है. इस बार एक्सटेंशन दिसंबर तक के लिये दिया गया है. इस अवधि तक चयनित एजेंसी को कार्य पूरा करना है. राजधानी रांची में एजेंसी केईआई काम कर रही है. जिसको अभी भी राजधानी में लगभग 70 फीसदी काम पूरा करना है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की मानें तो निगम मुख्यालय ने एजेंसी को ये एक्सटेंशन दिया गया है. अभी तक राजधानी रांची में अंडरग्राउंड केबलिंग का मात्र 30 फीसदी काम ही पूरा किया गया है. जबकि राज्य में साल 2015 से अंडरग्राउंड केबलिंग पर काम जारी है. साल 2019 में निगम ने एजेंसी भी बदला. इसके बाद भी राजधानी में योजना अधूरी है.
किन किन इलाकों पूरा हो चुका है काम: अब तक अंडरग्राउंड केबलिंग के तहत कांके, राजभवन, मोरहाबादी, नामकुम, चुटिया, कुसई, एयरपोर्ट, हटिया इन इलाकों में काम पूरा हो चुका है. वहीं, रेलवे से एनओसी मिलने के बाद जेबीवीएनएल ने फिर से काम शुरू किया. इस इलाके में हटिया, तुपूदाना, धु्रर्वा के क्षेत्र शामिल है. जहां काम किया जा रहा है. जानकारी हो कि पिछले साल दिंसबर में भी एजेंसी को छह महीने का कार्य विस्तार दिया गया था. लेकिन अभी तक राजधानी में अंडरग्राउंड केबलिंग पूरा नहीं हुआ.
काम बाकी: 33 केवी लाइन में मात्र 70 फीसदी और 11 केबी लाइन में 20 फीसदी काम पूरा हुआ है. साल 2019 में एजेंसी केईआई को काम दिया गया. साल 2021 में कुछ महीनों तक रेलवे से एनओसी के लिये काम रूका रहा. इस साल जनवरी में रेलवे ने अपने क्षेत्र में अंडरग्रांउड केबलिंग के लिये एनओसी दी. जिसके बाद कुछ क्षेत्रों काम शुरू हुआ.




