NEWS

चीन ने कहा- हमने अरुणाचल प्रदेश को कभी नहीं दी मान्यता, वह चीन के दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा

New Delhi. भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है. लद्दाख में जहां चीनी सैनिक लगातार घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं, अब अरुणाचाल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताया है. चीन ने दावा किया है कि ये अरुणाचल प्रदेश चीन का दक्षिण तिब्बत क्षेत्र है.

क्या कहा चीन के प्रवक्ता ने

दरअसल, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजिन ने कहा- चीन ने कभी भी तथाकथित “अरुणाचल प्रदेश” को मान्यता नहीं दी है, जो चीन का दक्षिण तिब्बत क्षेत्र है और हमारे पास अभी तक भारतीय सेना द्वारा इस क्षेत्र में पांच लापता भारतीयों को रिहा करने के मामले में कोई जानकारी नहीं है. 

क्या है मामला

अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग इरिंग ने दावा किया कि चीनी सेना PLA ने भारत के पांच युवकों को अगवा कर लिया है. उन्होंने दावा किया कि हमारे यहां के लोग अपने जानवरों को घुमाने के लिए खेतों के पास जाते हैं. इस बार जब कुछ युवक मछली पकड़ने गए तो चीनी सेना ने उन्हें पकड़ लिया. इरिंग ने दावा किया कि इससे साबित होता है कि चीनी सेना सिर्फ लद्दाख नहीं बल्कि अरुणाचल में भी LAC तक आ गई है. 

इसे भी पढ़ें- DRDO को बड़ी सफलता: भारत ने हासिल की हाइपरसोनिक टेक्‍नोलॉजी, मिसाइल की स्पीड आवाज की गति से छह गुना ज्‍यादा

चीन की पीपल्स लिब्ररेशन आर्मी ने अगवा किया

कहा जा रहा है कि इन युवकों को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने उनको अगवा किया है. गांववालों का दावा है कि ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे. यह भी कहा जा रहा है कि ये युवक संभवत: जंगल की ओर गए होंगे जहां से ये चीनी सेना के हत्थे चढ़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button