
Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत अधिकारी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है. नीरज सिन्हा झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं. यह नियुक्ति 27 सितंबर 2023 से प्रभावी होगी. नीरज सिन्हा की जन्म तिथि 8 जनवरी 1962 है. जारी आदेश के अनुसार श्री सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक अध्यक्ष झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पद पर कार्यरत रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.



