DhanbadJharkhand

धनबाद :  ईसीएल की सेंट्रल पुल खदान में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Dhanbad : धनबाद में कोयले का अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कभी झरिया तो कभी बाघमारा तो कभी निरसा से अवैध उत्खनन की खबरें आती रहती हैं. सोमवार सुबह ईसीएल के सेंट्रल पुल चांच क्वारी में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने के दौरान 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी लेकिन निरसा पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है.

शव लेकर भागे स्थानीय लोग

घटना स्थल पर पड़ा मृतक का चप्पल.

जानकारी के अनुसार निरसा थाना क्षेत्र के सेंट्रल पुल चांच क्वारी में सोमवार सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से स्थानीय लोग कोयला काटने में लगे थे. ठीक उसी दौरान अचानक कोयले का एक बड़ा टुकड़ा गिरा. जिससे मौके पर ही 42 वर्षीय राजेश दास की मौत हो गयी. आनन – फानन में स्थानीय लोग शव को उठाकर वहां से भाग खड़े हुए.

माले ने कहा- अवैध उत्खनन के लिए पुलिस भी है जिम्मेवार

इधर माले नेता कृष्णा सिंह ने बताया कि लंबे समय से यहां अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है. लगातार प्रबंधन से मुहाने बंद करने की मांग कि गयी लेकिन प्रबंधन ने एक न सुनी. आज हुई दुर्घटना के लिए सीधे रूप से ईसीएल प्रबंधन जिम्मेवार है.

घटना स्थल की एक और तस्वीर.

वहीं श्री सिंह ने इसके लिए निरसा पुलिस को भी उतना ही जिम्मेवार ठहराया है. वहीं निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा से जब इस संबंध मे पूछा गया तो श्री कुशवाहा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने इस मामले की जांचकर कार्रवाई करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ेंः गांवों को कोरोना संकट से मुक्त रखना होगाः मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button