JharkhandRanchi

चुनावी तापमान के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

Ranchi: चुनावी तापमान के साथ झारखंड में मौसम का भी मिजाज बदलेगा. प्रदेश में सोमवार को बारिश के साथ तेज आंघी चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं.

कुछ इलाकों में तेज आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि कई इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ेंः हज़ारीबाग में दिखी रेलवे और पुलिस की संवेदनहीनता, शव के ऊपर दौड़ती रही ट्रेन

12 जिलों में गर्जन के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (25 मार्च) को 12 जिलों में गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है. पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इसे भी पढ़ेंः छह सालों में 2.8 करोड़ महिलाओं की गई नौकरी, ग्रामीण इलाकों में तेजी से गिरा आंकड़ा

45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

26 मार्च (मंगलवार) को प्रदेश के कई ईलाकों में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मंगलवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ सहित उत्तरी झारखंड के जिलों में एक-दो जगहों पर गर्जन के साथ बारिश होने की आशंता है.

इन जिलों के कई इलाकों में तेज आंधी चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इन इलाकों में हवा 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है.

इसे भी पढ़ेंः ‘छपाक’: दीपिका की पहली झलक जारी, एसिड अटैक सर्वाइवर लुक में पहचानना मुश्किल

Related Articles

Back to top button