
New Delhi: भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. उन्होंने कई तल्ख सवाल पूछे हैं. होली से पहले श्री सिन्हा ने कई ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से पूछा ‘सरजी, 20 से ज्यादा पार्टियों के गठबंधन को आप महामिलावट कह रहे हैं. और आपके पास 40 से अधिक पार्टियों का सहयोग है, इसे लोग क्या कहेंगे? महागिरावट. उन्होंने कहा है कि यदि कोई बात कसी एक शख्स के लिए सही है तो वह दूसरे के लिए गलत कैसे हो सकती है, वह बात दूसरे के लिए भी सही होनी चाहिए.
fulfill some or all your promises and reduce the gap between the promises & performances.
By the way Sir, what happened to the “100 Smart Cities projects” promised by you, time & again?
Can we name even one?
These are all humble suggestions/questions from a person who has— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) March 19, 2019
been a friend & colleague of yours. You are the Hon’ble PM of our country – ‘Tali kaptaan ko toh gaali big kaptaan ko’. Jai Hind!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) March 19, 2019
इसे भी पढ़ें – महागठबंधन : ऐलान को 61 दिन बीते लेकिन नहीं हो सका सीटों का बंंटवारा
100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ..
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आप(पीएम) अपने सभी वायदे या कुछ वायदे पूरे करें जिससे वायदे और प्रदर्शन के बीच की दूरी कम हो सके. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि उन 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का क्या हुआ जो आपने वायदा किया था. आपने बार-बार इसके बारे में कहा था. क्या आप एक का भी नाम बता सकते हैं? उन्होंने कहा कि ये कुछ विनीत सुझाव और सवाल हैं उस व्यक्ति के जो आपका दोस्त और सहकर्मी रहा है. श्री सिन्हा ने कहा “आप देश के प्रधानमंत्री हैं- ताली कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान को. जय हिंद. ” इससे पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी को कई मौकों पर निशाने पर लेते रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – संताल परगना में बाहा पर्व की धूम, तीन दिन तक चलता है त्योहार



