National

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Panaji: गोवा के सीएम और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. मीरामार बीच पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. कैंसर से जूझते हुए रविवार शाम को उनका निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर को उनके बेटे ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद मोदी ने पर्रिकर के दोनों बेटों से मुलाकात की. वह काफी देर तक उनके आगे मौन खड़े रहे.

इसे भी पढ़ें – चीन और झारखंड की जनता के साथ बढ़े संवाद का दायरा, CS से मिला चीनी प्रतिनिधिमंडल

मनोहर पर्रिकर अमर रहें के नारे गूंजे

जैसे ही मुखाग्नि दी गयी पूरा ग्राउंड भारत माता की जय और मनोहर पर्रिकर अमर रहें के नारों से गूंज उठा. अंतिम संस्कार से पहले मनोहर पर्रिकर को सेना के अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित दी गयी. पर्रिकर के शव पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें गन सैल्यूट भी दिया गया. गोवा के दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को कला अकैडमी से मीरामार बीच तक ले जाया गया. उनकी इस अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके चाहनेवाले शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें – हर मोर्चे पर सरकार को घेरने वाले सुदेश महतो ने आखिर क्यों थामा फिर से बीजेपी का हाथ? 

कई हस्तियां पहुंचीं

मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कई अन्य नेता भी गोवा पहुंचे. मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भावुक हो गईं.

इसे भी पढ़ें – गढ़वा : भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार, दो की तलाश तेज 

अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

सोमवार को अंतिम दर्शन के लिए उनका शव कला अकैडमी रखा गया. जहां से मीरामार बीच तक पर्रिकर की आखिरी यात्रा निकाली गई. इस दौरान पर्रिकर के दोनों बेटे भी मौजद रहे. अपनी सादगी और सरलता के लिए चर्चित पर्रिकर की अंतिम यात्रा में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा. हर कोई अपने सीएम का आखिरी दर्शन करने को आतुर दिखा. वहीं, देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी पर्रिकर के निधन पर शोक जताया.

इसे भी पढ़ें – हजारीबाग : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button