
Garhwa : गढ़वा पुलिस को आज एक बार फिर सफलता मिली है. जिले के वंशीधर नगर (नगर उंटारी) में रविवार को भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने की सामग्रियों को जब्त करने के बाद सोमवार को विस्फोटकों का जखीरा बरामद करने में पुलिस ने सफलता पायी.
तीन अलग-अलग क्षेत्रों में छापमारी कर पुलिस ने 250 पीस जिलेटीन और 297 पीस डेटोनेटर बरामद किया है. इस सिलसिले में एक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है कि आखिर विस्फोटकों की इतनी बड़ी खेप का इस्तेमाल कहां किया जाना था?
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र से 340 पीस डेटोनेटर और जिलेटिन बरामद
गढ़वा के डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा और डंडई थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विस्फोटकों को जमा करके रखा गया है. सूचना पर टीम बनायी गयी और पहले गढ़वा के कोरवाडीह गांव में गौतम चौधरी के घर छापामारी की गयी.
यहां से 170 पीस जिलेटीन और 170 पीस डेटोनेटर बरामद किया गया. डेटोनेटर पर नियोजेल लिखा हुआ है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, दहशत में रहे बच्चे और शिक्षक
डंडई क्षेत्र से 207 जिलेटिन और डेटोनेटर मिले
डीएसपी ने बताया कि डंडई थाना क्षेत्र के करके में संजय कुमार प्रजापति के घर छापामारी करने पर 55 पीस सुपर पॉवर जेल का जिलेटीन और 102 पीस डेटोनेटर, काला रंग का 20 मीटर तार, मोबाइल बरामद हुआ, जबकि सोनेहारा में राजकुमार यादव के घर सर्च करने पर 25 पीस जिलेटीन और 25 पीस डेटोनेटर बरामद हुए.
इसे भी पढ़ें : हर मोर्चे पर सरकार को घेरने वाले सुदेश महतो ने आखिर क्यों थामा फिर से बीजेपी का हाथ?
एक गिरफ्तार, दो की तलाश तेज
इस सिलसिले में गौतम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि संजय प्रजापति और राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए छापमारी तेज की गयी है. यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि भारी मात्रा में विस्फोटक जमा कर रखने का उद्देश्य क्या था? नक्सलियों के साथ इनकी सांठगांठ का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत
तीन स्तरों पर पुलिस की जांच तेज
डीएसपी ने बताया कि विस्फोट मिलने के बाद तीन स्तरों पर जांच तेज की गयी है. विस्फोटकों से अवैध माइंनिंग करने की योजना या फिर नक्सलियों पर पहुंचाने के उद्देश्य से विस्फोटक भंडारण किये गये थे. आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने के सिलसिले में भी जांच तेज की गयी है.
इसे भी पढ़ें : चीन और झारखंड की जनता के साथ बढ़े संवाद का दायरा, CS से मिला चीनी प्रतिनिधिमंडल




