Bihar

एनडीए की सभा आज,  तेजस्वी का ट्वीट, मोदी जी शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई. आप राजनीति चमकाने आ गये

Patna :  मोदी जी बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई. आप अपनी निचले स्तर की राजनीति चमकाने बिहार आ रहे हैं. यह ट्वीट करते हुए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली से पहले राजद  नेता और  बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.  बता दें कि तेजस्वी यादव ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किये. तेजस्वी ने पहला ट्वीट किया, मोदी जी, बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई. एक शहीद का पार्थिव शरीर भी बिहार नहीं आया है और आप अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आये है. बिहारी बहुत जागरूक है वो आपकी लफ्फाजी और जुमलेबाज़ी में फंसने वाले नहीं है. आपके पहले के वादों का क्या हुआ?  बता दें, कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एक साथ संबोधित करेंगे. इस रैली में इन दोनों नेताओं के अलावा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान भी शामिल होंगे.

तेजस्वी ने दूसरा ट्वीट किया कि मोदी जी, बिहार की पावन धरा पर बिहारवासी आप द्वारा 2014-15 में किये गये वादों और घोषणाओं का हिसाब मांग रहे हैं. केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है. बिहार में 14 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन अभी भी रामराज्य नहीं है. अपराध, बलात्कार व भ्रष्टाचार चरम पर है. मंत्री बलात्कार में लिप्त है.  तीसरे ट्वीट में उन्होंने शेल्टर होम मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी जी, किस मुंह से बिहार आ रहे है? सत्ता संरक्षित 34 बच्चियों के साथ हुए विश्व के सबसे जघन्य बालिका गृह जनबलात्कार कांड में अब तक प्रधानमंत्री जी ने अपना मुंह नहीं खोला है. भाजपा का एक मंत्री बच्चियों के साथ हुए बलात्कार में संलिप्त है.

इसे भी पढें :लालू यादव का नीतीश सरकार पर हमलाः बालिका गृह के हालात अमानवीय और भयानक

नीतीश कुर्सी देख किसी भी दल के साथ भाग सकते हैं

इस क्रम में उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, क्या मोदी जी  झूठ और जुमलेबाजी के आवरण में लिपटे अपने एक लाख 65 हजार करोड़ के स्पेशल पैकेज का विस्तृत लेखा-जोखा बिहार की जनता को देंगे?  जिनकी पूरी राजनीति ही झूठ, फरेब और इवेंट प्रबंधन पर टिकी हो उनसे जमीनी परिणाम की उम्मीद करना बेईमानी है. आखिर में तेजस्वी यादव ने कहा, प्रधानमंत्री जी, आपके साथी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अनेकों बार नीतीश कुमार पर चारा घोटाले में लिप्त होने के आरोप लगाये है. उनके DNA में चारा के अंश होने का दावा भी किया था. चारा घोटाले के मुख्य आरोपी ने नीतीश कुमार को लाखों रुपया देने की बात भी स्वीकारी थी.  क्या नीतीश जी आज मोदी जी के समक्ष मंच से सार्वजनिक रूप से यह संकल्प लेंगे और शपथ पत्र देंगे कि वो 2024 आमचुनाव तक भाजपा छोड़कर और पलटी मारकर किसी दूसरे गठबंधन से समझौता नहीं करेंगे. अगर वो ऐसा नहीं करते है तो स्पष्ट है वो आम चुनाव के बाद कुर्सी देख किसी भी दल के साथ भाग सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : सुशील की विपक्ष को दो टूकः पाकिस्तान से नरमी बरतनेवालों के सलाह की जरूरत नहीं

Related Articles

Back to top button