NEWS

सुंदरनगर में रफ्तार में आ रही कार ने गोलगप्पा ठेला को टक्कर मारी, एक घायल

Jamshedpur : सुंदरनगर थाना के पास रेलवे फाटक पर एक कार ने गोलगप्पा ठेला को टक्कर मार दी. घटना में गोलगप्पा बेचने वाला मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अनियंत्रित होकर मारी टक्कर

के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज रोजाना की तरह गोलगप्पा बेचने के बाद वह वह अपने घर की तरफ करनडीह जा रहा था. इस बीच ही रफ्तार में आ रही कार ने ठोकर मार दी.

कार चालक को दबोचा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को दबोच लिया. इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया. पूरे मामले में समझौते का प्रयास किया जा रहा है. इस कारण से पुलिस भी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रही है.

इसे भी पढ़ें- पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं कर रही है सरकार, 70 हजार पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिन भी लगाया काला बिल्ला

Related Articles

Back to top button