National

भारत ने पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त को तलब कर जताया कड़ा विरोध, पायलट के बारे में जानकारी साझा करने को कहा

New Delhi: पुलवामा अटैक के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के पाक स्थित ठिकानों पर स्ट्राइक करने के बाद बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से सुबह हमले की नाकाम कोशिश की गयी। इसे लेकर भारत ने पड़ोसी देश के उप-उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. बुधवार शाम भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया. साउथ ब्लॉक में पाकिस्तान के प्रतिनिधि शाम करीब 5.15 पर पहुंचे. भारत ने उप उच्चायुक्त से दो मुद्दों पर जवाब तलब किया है. उनसे कहा गया है कि वह पुलवामा हमले को लेकर स्थित स्पष्ट करें और पाक द्वारा भारतीय पायलट को गिरफ्तार किये जाने की खबरों की पुष्टि करें और उसके बारे में जानकारी साझा करें.

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पाकिस्तान में घुस कर की गई भारतीय कार्रवाई के बाद पड़ोसी मुल्क ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की कोशिश की थी. हालांकि भारतीय एयरफोर्स ने इसे नाकाम कर दिया. भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में भारत का एक मिग 21 प्लेन भी नष्ट हो गया और एक पायलट लापता है. हालांकि पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उनके कब्जे में 2 भारतीय पायलट हैं.

इमरान ने दोहराया शांति का राग

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति की बात की है. बुधवार सुबह के घटनाक्रमों के बाद युद्ध के बने हालात के बीच इमरान खान ने कहा कि दुनिया में हमेशा युद्ध को लेकर गलत अनुमान लगाया गया था. आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर दुनियाभर के देशों की नजर है. अमेरिका के बाद अब रूस का भी बयान आया है. रूस के राष्ट्रपति दमित्री पेस्केव के प्रेस सेक्रटरी ने कहा है कि रूस भारत और पाकिस्तान से बॉर्डर की घटना को लेकर संयम बरतने का आह्वान करता है. उन्होंने कहा कि रूस तनाव बढ़ने को लेकर काफी चिंतित है.

इसे भी पढ़ें – पाकिस्तान ने ओआईसी का बहिष्कार करने की दी धमकी, भारत गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर बर्दाश्त नहीं

Related Articles

Back to top button