Jobs

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 : 896 पदों के लिए मांगा गया आवेदन, अंतिम तिथि 18 मार्च

Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा प्रारम्भिक 2019 की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह विज्ञापन कुल 896 रिक्तियां के लिए निकाला गया है. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी से 18 मार्च 2019 तक लिये जायेंगे.

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन फॉर्म मिलना शुरू होगा : 19 फरवरी 2019
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 18 मार्च 2019
  • प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि: 2 जून 2019

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार एसबीआइ की किसी भी शाखा में 100 / – रुपये नकद या स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा या Visa / Master/ RuPay/  Credit/Debit कार्ड का उपयोग करके जमा कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है.

2 जून को आयोजित की जायेगी परीक्षा

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग दोनों परीक्षाएं 2 जून 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करनेवाले सभी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित है. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

21- 32 वर्ष (सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट)

परीक्षा पैटर्न

मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन दो क्रमिक फेज में होगा.

(i) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) शामिल होंगे.

(ii) सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा (लिखित और इंटरव्यू) आयोजित होगा.

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में कमजोर पड़ रहा नक्सलवाद, पिछले पांच वर्षों के दौरान 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Related Articles

Back to top button