Ranchi

PLFI छोड़ हथियार की तस्करी करने वाले हिमांशु समेत चार गिरफ्तार

Ranchi: हथियार की तस्करी के मामले में पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाले पीएलएफआई के पूर्व कुख्यात उग्रवादी हिमांशु सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 3 लोडेड पिस्टल भी बरामद की है. पुलिस ने बताया कि पूर्व में पीएलएफआई संगठन में उग्रवादी रह चुका हिमांशु संगठन छोड़ने के बाद पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा था. लेकिन उसकी आड़ में हथियार तस्करी का काम कर रहा था. ज्ञात हो कि हिमांशु खूंटी इलाके में कुख्यात उग्रवादी रह चुका है.

खूंटी और रांची इलाके में करता था तस्करी

गिरफ्तार हुए सभी लोग बिहार के मुंगेर से हथियार मंगा कर उसकी सप्लाई खूंटी-रांची के इलाके में पीएलएफआई उग्रवादियों और आपराधिक गिरोहों के बीच करते थे. मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु अपने साथियों के साथ ही धुर्वा के तुपुदाना ओपी इलाके में हथियार बेचने के लिए बातचीत करने पहुंचा था.

खरीददार बन पहुंची पुलिस

अपराधियों के द्वारा हथियार बेचने के लिए बातचीत करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस भी खरीदार बनकर मौके पर पहुंच गई. और घेराबंदी कर चारों अपराधी सुनुवा खान, छोटू खान, लंगड़ा और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें- प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को कोलकाता में बेचा, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button