National

सीबीआई की परीक्षा पास करने के लिए सीनियर अधिकारी दे रहे हैं राजीव कुमार को टिप्स

Kolkata : पश्चिम बंगाल में तैनात सीबीआई अधिकारियों को निर्देश मिले हैं कि वे शनिवार से पहले शिलॉन्ग पहुंच जायें और कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करें. उधर पूछताछ को लेकर राजीव कुमार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयारी करायी जा रही है. खबरों के अनुसार अधिकारियों ने राज्य के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर 80-100 संभावित सवालों की लिस्ट तैयार की है, जो सीबीआई उनसे पूछ सकती है. इस संबंध में कोलकाता पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने संकेत दिये हैं कि राजीव कुमार शुक्रवार तक सीबीआई की पूछताछ के लिए तैयार हो जायेंगे. बता दें कि अधिकारियों ने यह फैसला उसी दिन ले लिया था, जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई राजीव कुमार से पूछताछ कर सकती है लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती और ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकती है.

सीबीआई की पूछताछ का समय काफी महत्वपूर्ण है

सीबीआई द्वारा अपने अधिकारियों को शनिवार को शिलॉन्ग भेजने से यह स्पष्ट हो गया है कि रविवार से पहले पूछताछ नहीं हो सकती है. बताय गया है कि एडीजी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में सीआईडी की एक टीम कोलकाता पुलिस की लीगल टीम से बात करने लालबाजार आयी थी.  बता दें कि सीबीआई की पूछताछ का समय काफी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 28 फरवरी तक राजीव कुमार का ट्रांसफर किया जाना है.  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही संकेत दिये थे कि  सारे ट्रांसफर 15 और 20 फरवरी तक पूरे कर लिये जायें. सीबीआई अधिकारियों ने भी संकेत दिये हैं कि वे भी पूछताछ 20 फरवरी से पहले ही कर लेंगे.  जानकारी के अनुसार सीआईडी टीम ने सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दी गयी संभावित प्रश्नों की सूची चेक की. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम से भी इनपुट्स लिये हैं.  अधिकारियों ने यह भी बताया कि राज्य पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी भी राजीव कुमार के साथ शिलॉन्ग जा सकते हैं.

सीबीआई की पूछताछ से पहले एक पूर्व एसआईटी अधिकारी ने कहा है, सीबीआई ने राजीव कुमार पर कॉल डीटेल्स की टैंपरिंग का आरोप लगाया है लेकिन सुदीप्त सेन और देबजानी मुखर्जी को तो सबसे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और शुरुआत में उन्होंने ही दोनों के सामान जब्त किये थे. क्या सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से बात की है? इसके अलावा राज्य के अधिकारी चीफ सेक्रटरी मलय डे, डीजीपी वीरेंद्र और राजीव कुमार के खिलाफ जारी कोर्ट की अवमानना नोटिस का जवाब तैयार करने में जुटे हैं.

इसे भी पढें : जैश-ए-मोहम्मद पाल रहा है दिल्ली दहलाने का मंसूबा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट, आतंकी घुसे !

Related Articles

Back to top button