DhanbadJharkhand

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को कोलकाता में बेचा, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad : धनसार थाना के बरमसिया में प्रेमि द्वारा प्रेमिका को बेचना का मामला सामने आये है. बरमसिया की रहने वाली शादीशुदा नाबालिग सोनी देवी को उसके ही प्रेमी ने बहला- फूसला कर कोलकाता के काली घाट में बेच दिया. मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की ने फोन से इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी.

पुलिस युवक को बचाने में लगी है : परिजन

जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन और स्थानीय लोगों ने धनसार थाना पहुंच कर काफी हो हंगामा किया. परिजन लड़की की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे थे. परिजनों का कहना है कि सोनी पिछले एक सप्‍ताह से लापता थी. गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन पहले ही थाने में दर्ज करा चुके हैं. परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं परिजनों का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद भी पुलिस युवक को बचाने में लगी है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी से पुछताछ की जा रही है, जल्‍द ही लड़की को बरामद कर लिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button