Bihar

शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिर क्यों कहा, ‘आप करे को रासलीला, हम करे तो कैरेक्टर ढीला’

Patna: पार्टी के बागी नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एकबार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. विपक्ष के महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताने के प्रधानमंत्री के बयान पर उन्होंने एतराज जताते हुए, पीएम मोदी पर तंज कसा है. गुरुवार को शॉटगन ने ट्वीट किया, ‘‘हमारा है तो रासलीला… कोई और करे तो कैरेक्टर ढीला.’’

‘हमारा है तो रासलीला…’

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का नाम लिये बिना उन्हें ‘सर’ संबोधित करते हुए पूछा कि क्या आपके पास कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रसाद सिंह के इस सवाल का जवाब है कि महागठबंधन के दलों ने जब अपनी एकता दिखायी तो उसे आपने ‘ठगबंधन’ कहा, लेकिन 40 से अधिक राजनीतिक दलों वाले राजग के बारे में आप क्या कहेंगे जो आपके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. ‘हमारा है तो रासलीला… कोई और करे तो कैरेक्टर ढीला.’

साथ ही अपने एक अन्य ट्वीट में शत्रुघ्न ने कहा कि प्रधानमंत्री का हाल का कार्यकम “परीक्षा पे चर्चा” प्रशंसनीय था. लेकिन सरकार के समक्ष मौजूद पूर्वोत्तर का नागरिकता संशोधन विधेयक और आम चुनाव की बड़ी अग्नि परीक्षा… सभी ज्वलंत मुद्दे जो कि लंबित हैं, आज भी अनुत्तरित हैं. हमें हर कदम को और भी ध्यान से उठाना है और अपनी सीट बेल्ट को और भी कस के बांधने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक साथ आ रहे शक्तिशाली विपक्ष का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि चुनाव निकट हैं. भगवान भला करे. जल्द ही बेहतर सवालों (ज्वलंत मुद्दों) का जवाब ढूंढें.’’

इसे भी पढ़ेंः सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर के चयन से पहले चार अधिकारियों की नियुक्ति की

Related Articles

Back to top button