National

सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर के चयन से पहले चार अधिकारियों की नियुक्ति की

New Delhi: सीबीआई के नये निदेशक पर फैसला के लिए उच्चाधिकार चयन समिति की बैठक के एक दिन पहले सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी में चार अधिकारियों की नियुक्ति की है. अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए ने बताया कि इन अधिकारियों की नियुक्ति में माना जा रहा है कि सरकार ने सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम. नागेश्वर राव के दृष्टिकोण पर भी गौर किया.

सरकारी आदेश में कहा गया है कि असम-मेघालय कैडर से 2003 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार सिंह और तमिलनाडु कैडर से 2004 बैच के आईपीएस एटी दुरई कुमार को सीबीआई में डीआईजी बनाया गया है.

वहीं केरल कैडर से 2008 बैच के आईपीएस पुत्ता विमलादित्य और उत्तरप्रदेश से 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को एजेंसी में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

नये डायरेक्टर को लेकर मीटिंग आज

सीबीआई में नए डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक शुक्रवार को होगी. पैनल के सदस्यों में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं. इस समिति की ये दूसरी बैठक है. इससे पहले 24 जनवरी को यह मीटिंग हुई थी, लेकिन वो बेनतीजा रही. ज्ञात हो कि आलोक वर्मा को डायरेक्टर पद से हटाए जाने के बाद एम नागेश्वर राव को अंतरिम चीफ बनाया गया है.

इसे भी पढ़ेंः हटाये गये बोकारो के डीसी और एसपी, शैलेश नये डीसी और पी मुरुगन बने नये एसपी

Related Articles

Back to top button