Bihar

ईवीएम हैकिंग पर बोले नीतीशः ईवीएम बिल्कुल ठीक, इससे लोगों के मताधिकार को मिली है और मजबूती

Patna: चंद रोज पहले अमेरिका से प्रेस वार्ता कर ईवीएम हैंकिंग पर असहमति जताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईवीएम बिल्कुल ठीक है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि ईवीएम बिल्कुल ठीक है और इसने लोगों के मत देने के अधिकार को और मजबूत किया है.

ईवीएम के जरिए ही हो चुनाव

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक समारोह के बाद पत्रकारों द्वारा ईवीएम से चुनाव कराये जाने से संबंधित पूछे गये एक सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि ईवीएम पर उनका रुख बिल्कुल साफ है. ईवीएम बिल्कुल ठीक है, जब वीवीपैट की व्यवस्था हर बूथ पर होगी तो कोई समस्या नहीं होगी.

हैकिंग की बात से सहमत नहीं

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘जो बातें कही जा रही हैं, हम उससे सहमत नहीं है. मेरे हिसाब से ईवीएम ने लोगों के मत देने के अधिकार को और मजबूत किया है.’’ साथ ही हैकिंग पर कांग्रेस की जांच की मांग पर उन्होंने सवाल किया कि ये व्यवस्था किसके शासनकाल में आयी.

नीतीश ने कहा कि पहले बैलेट पेपर से जिस तरह से बोगस मतदान होता था, बूथ कब्जा होता था ईवीएम के आने और वीवीपैट सिस्टम की शुरूआत के साथ इन सब चीजों में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि मतदान पर्ची का वितरण हर घर में होना चाहिए. और प्रत्येक परिवार से उसकी प्राप्ति का प्रमाण भी लेना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो.

उल्लेखनीय है कि साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने सोमवार को लंदन में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया था कि ईवीएम को कथित तौर पर हैक करके भाजपा 2014 का लोकसभा चुनाव जीत गई थी.

इसे भी पढ़ेंः  राहुल ने फिर मोदी पर आरोप मढ़ा, चौकीदार ने वायुसेना के 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी को दे दिये

Related Articles

Back to top button