JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री का सरकारी तंत्र पर कोई अंकुश नहीं, राज्यपाल तक की बात नहीं मानते अफसर : जयशंकर चौधरी

Ranchi : राज्य की स्थिति अराजकपूर्ण है. मुख्यमंत्री का सरकारी तंत्र पर कोई अंकुश नहीं है. अधिकारी मनमानी कर रहे हैं. राज्यपाल तक की बात अधिकारी नहीं मान रहे हैं. राज्य में अफसरशाही हावी हो रही है. उक्त बातें आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर कही. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का यह बयान देना कि जेपीएससी में बैठे लोग शिक्षक बहाली में अड़ंगा लगा रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्यपाल का इस कदर बयान देना दर्शाता है कि राज्य की स्थिति क्या है. अधिकारियों की सीख पर कर्मचारी भी मनमानी करते हैं और परेशानी आम जनता को होती है. उन्होंने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाये.

मुख्यमंत्री राज्य को चलाने में अक्षम

जयशंकर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य को सुचारू रूप से चलाने में अक्षम हैं. उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि शिक्षक बहाली के लिए जल्द सरकार को आदेश जारी करने का निर्देश दिया जाये. साथ ही पूरी प्रक्रिया करायी जाये. राज्यपाल से मांग की गयी कि राज्य की विफलताओं की शिकायत राष्ट्रपति से की जाये.

राज्यपाल का भ्रष्टाचार पर कहना दुखद

राजद प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार पांडे ने बयान जारी कर कहा कि राज्य की स्थिति दयनीय है. जेपीएससी अड़ंगा के विषय में राज्यपाल का कहना चिंताजनक है. भ्रष्टाचार के मामले पर राज्यपाल का वक्तव्य आना दर्शाता है कि राज्य की स्थिति क्या है. हर क्षेत्र में विकास की बात की जाती है. बिना शिक्षा के राज्य का विकास कैसे हो सकता है. उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाये.

इसे भी पढ़ें- राज्य का विकास रघुवर दास के रूप में बिजली के खंभों पर टंगा हुआ मिलेगा : हेमंत

इसे भी पढ़ें- राज्य बने 18 साल हो गये, अब तक नहीं बनी जनजातीय परामर्शदात्री परिषद नियमावली

Related Articles

Back to top button