
Ranchi: सीपीआईएमएल की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी की घोषणा की गयी. पार्टी की ओर से विधायक विनोद सिंह को कोडरमा सीट से चुनाव में टिकट दिया गया है. इस संबंध में पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमें पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, राज्य सचिव मनोज भक्त और शुभेंदु सेन मौजूद रहे.
नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में माले को कोडरमा से चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है. ऐसे में पार्टी ने विनोद सिंह को पार्टी से टिकट दिया है. जिसमें इंडिया गठबंधन पार्टियों की सहमति है. इसके साथ ही पार्टी की ओर से संकल्प पत्र भी जारी किया गया. जिसमें विभिन्न राजनैतिक और आम मुद्दे शामिल किये गये है.




