DhanbadJharkhand

एसबीआइ एटीएम से निकले रंगे और फटे नोट, लोगों ने कैश बॉय को पीटा

Jhariya :  झरिया के जामाडोबा एसबीआइ एटीएम से पैसे निकालने के बाद लोग हैरत में पड़ गये, जब कट फटे और रंगे नोट निकलने लगे. जितने भी ग्राहक पैसे की निकासी कर रहे थे सभी के नोट कटे-फटे ही निकल रहे थे. जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों ने कहा कि बैंक और कैश वैन की मिली भगत से यह सब हो रहा है.

कैश वैन बॉय को बनाया बंधक

एटीएम में कैश डालने आये कैश बॉय को लोगों ने एटीएम के अंदर ही दो घंटे तक बंद रखा. जिन लोगों के कटे फटे नोट निकले थे, सभी बदलने की मांग करने लगे. लोगों का कहना था कि अब ये निकले पैसों का क्‍या होगा. अगर बैंक नहीं बदलती है तो कैश बॉय को बाहर नहीं निकलने देंगे.

पुलिस को दी गयी जानकारी

हंगामे के बाद लोगों ने इसकी सूचना जोरापोखर थाने को दी . मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों को समझाया और कैश बॉय को बाहर निकाला. बाहर निकलते ही लोग कैश बॉय के साथ मारपीट करने लगे. वहीं कैश वैन में आये लोगों का कहना था कि बैंक से पॉकेट में पैसा मिलता है, जिसे हम एटीएम में डालते हैं, इसमें हमारी कोई गलती नहीं है. बैंक अधिकारी को हमने इसकी सूचना दे दी है.

 

Related Articles

Back to top button