Uncategorized

गूगल का 31सौ वाला स्मार्ट फोन मचायेगा धमाल

मोबाइल फोन मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए गूगल की कंपनी मोटोरोला ने बजट स्मार्टफोन लाने का फैसला किया है। ‘ट्रस्‍टेड रिव्‍यू’ को दिए गए इंटरव्यू में मोटोरोला की सीईओ डेनिस वुडसाइड ने कहा कि कंपनी ऐसे मटीरियल वाला फोन बाजार में लाने की सोच रही है, जिसकी कीमत 3,100 रुपए के आस-पास होगी।

मोटोरोला भारत में मोबाइल मार्केट किंग सैमसंग पर सीधा निशाना लगाएगी, क्‍योंकि बजट सेगमेंट से लेकर हाईएंड स्‍मार्टफोन सेग्मेंट में सैमसंग की मजबूत पकड़ है। मोटोरोला का बजट ऐंड्रायड फोन सैमसंग के कम रेंज वाले स्‍मार्टफोन को कड़ी टक्‍कर दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस 3,100 रुपये के ऐंड्रायड फोन के बारे में कोई भी खास जानकारी नहीं दी है।

हालांकि गूगल ने मोटो जी और मोटो एक्स नाम से दो स्मार्टफोन 15 हजार से नीचे के प्राइस पर लॉन्च किए हैं, लेकिन कंपनी की नजर बजट सेगमेंट पर है। मोटोरोला की सीईओ डेनिस वुडसाइड ने कहा कि 179 डॉलर की कीमत ज्यादा होती है, जबकि इससे कम कीमत पर भी बड़ा मार्केट है। उन्होंने कहा कि हम इसके बारे में सोच रहे हैं और 50 डॉलर के स्मार्टफोन पर विचार कर रहे हैं।

गूगल के एग्‍जेक्‍यूटिव चेयरमैन एरिक स्मिथ ने 2013 में कहा था भविष्‍य में हम 50 डॉलर तक का स्‍मार्टफोन बाजार में देखेंगे। 2014 में मोटोरोला इसी तरह का ऐंड्रायड स्‍मार्टफोन बाजार में लांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button