Crime NewsDhanbadJharkhand

पुलिस के वेश में आये अपराधियों ने घर में घुसकर की लूटपाट, जांच जारी

Dhanbad : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं. बीती रात सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार स्थित न्यू काली मंदिर के नजदीक रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी के घर पर लूटपाट किया गया. रिटायर्ड कर्मी भोला प्रसाद साहू के घर में नकाबपोश अपराधी घुसे और घरवालों को बंधक बनाकर तीन लाख नकदी समेत जेवरात लूट लिया.

इस बारे में घरवालों का कहना है कि दर्जनों की संख्या में आये नकाबपोश अपराधी खुद को पुलिवाला बता रहे थे. पहले तो उनलोगों ने दरवाजा खुलवाया और घर की जांच की बात कहकर करीब आठ से ज्यादा अपराधी अंदर घुस गये. सभी के हाथ में हथियार था और घर में घुसते ही पहले सभी के हाथ बांध दिया. फिर हथियार के बल पर ही घर के अलमीरे की चाभी मांगी और लूटपाट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. पीड़ित ने सुदामडीह पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सुदामडीह प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और घर की जांचकर सिंदरी डीएसपी को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सिंदरी डीएसपी प्रमोद केसरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए.

जांच के लिए डीएसपी ने बुलायी स्पेशल टीम 

घटना की जानकारी सिटी एसपी को भी दी गई, सिटी एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि डॉग स्कॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के जरिये जांच की जा रही है और जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें – जल स्रोत है ही नहीं और पानी पहुंचाने के लिए सरकार खर्च कर रही है करोड़ 290.88

Related Articles

Back to top button