JharkhandNEWS

रांची में 15 दिसंबर से शुरू हो सकती है धान की खरीद, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रांची में किसानों से धान की खरीद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 15 दिसंबर से संभावित धान अधिप्राप्ति शुरू करने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में धान खरीद की तैयारियों, पंजीकृत किसानों, निर्धारित लक्ष्य और अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि केंद्रों का चयन इस तरह किया जाए, जिससे किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े और उन्हें सुविधा मिल सके।

केंद्रों के चयन में पूर्व की बकाया राशि, प्राथमिकी की स्थिति, नियमित अंकेक्षण, गोदामों की उपलब्धता और उनकी स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में धान उत्पादन और पिछले वर्षों में केंद्रों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी।

वहीं, नए धान अधिप्राप्ति केंद्रों के प्रस्तावों पर भौतिक सत्यापन के बाद निर्णय लिया जाएगा। बैठक में राइस मिलरों के चयन को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन का लक्ष्य है कि धान खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के लिए सुविधाजनक हो

Related Articles

Back to top button