Crime NewsJharkhandKodermaLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

कोडरमा से एक सप्ताह से गायब 10 बिरहोर बच्चे गयाजी के चाइल्ड केयर में मिले 

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी गड़ियाय से 10 लापता बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। जयनगर के अंचलाधिकारी सारांश जैन ने बताया कि सभी बच्चे गया जी के चाइल्ड केयर में सुरक्षित हैं। ज्ञात हो कि 10 बच्चों के लापता होने का मामला मीडिया में सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरा प्रशासनिक महकमा बच्चों को सकुशल वापस के लिए जुट गया। यहां तक कि बच्चों की सूचना देने वाले को नगद एक लाख रुपए इनाम की भी घोषणा हुई।

इधर गयाजी से शनिवार को निशा कुमारी उम्र 7 वर्ष, रमेश बिरहोर उम्र 5 वर्ष, सजनी कुमारी उम्र 9 वर्ष, अनिशा कुमारी उम्र 7 वर्ष, सत्यम बिरहोर उम्र 6 वर्ष, मिथुन बिरहोर 9 वर्ष, रेखा कुमारी 6 वर्ष, बिरजू बिरहोर 11 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया। अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि प्रखण्ड के खरियोडीह पंचायत के गड़ियाय बिरहोर टोला के रहने वाले 10 बच्चे एक साथ लापता हो गए थे।

सूचना प्राप्त होते ही प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार व चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के साथ जयनगर पुलिस बल उक्त गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लापता बच्चों की सुराग के लिए टीम गठन किया गया और बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अब सभी बच्चे गयाजी कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button