JharkhandLead NewsRanchi

दशरथ उरांव हत्याकांड: साक्ष्य के अभाव में 15 आरोपी बरी 

Ranchi. बहुचर्चित सिलंगाई हिंसा में दशरथ उरांव की हत्या मामले में ट्रायल फेस कर रहे 15 आरोपियों को अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में इन्हें बरी किया है. मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. बता दें कि चान्हो के शिलांगाई में हिंसा की घटना हुई थी. वर्ष 2014 में ईद पर नमाज के लिए जगह को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया था.जिससे आस पास के गांव में दहशत का माहौल बन गया था.लोग गांव घर छोड़कर भाग गए थे। आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के बीच हुए इस झड़प में एक व्यक्ति दशरथ उरांव की मौत हो गई थी.जबकि दोनों समुदाय से बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे. घटना को लेकर 4 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इनमें से तीन मामले में अब कोर्ट का फैसला आ चुका है।

जिन्हें रिहा किया गया उनमें निजाम अंसारी, महमूद अंसारी, शोएब अंसारी, अफरोज अंसारी, जमील अंसारी, इरशाद अंसारी, मुबारक अंसारी, जैनुल अंसारी, हबीब अंसारी गफार अंसारी, सत्तार अंसारी, तस्लीम अंसारी, मुद्दीन अंसारी, तैयब अंसारी एवं वाहिद अंसारी शामिल है।

Related Articles

Back to top button