JharkhandLead NewsRanchi

हेमंत सरकार का फैसला: महिला प्रसार पदाधिकारियों को मिला सरकारी सेवक का दर्जा, वेतन-बकाया भुगतान भी होगा

ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया संकल्प

Nikhil Kumar

Ranchi: राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. झारखंड सरकार के नीतियों के अनुकूल ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत व सेवानिवृत महिला प्रसार पदाधाकारियों को सरकारी सेवक का दर्जा और इसके अनुरूप वेतन-बकाया भुगतान करने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.

मई 2023 को झारखंड हाइकोर्ट से भी इन्हें सरकारी सेवक का दर्जा देने का आदेश पारित हुआ था जिसके बाद सारी स्थिति की समीक्षा की गयी और यह फैसला लिया गया है. इस संबंध में झारखंड राज्य अराजपत्रित संध द्वारा भी कई बार मांगपत्र सरकार को भेजा गया था. .राज्य विभाजन के उपरांत बिहार से झारखंड राज्य को प्राप्त कुल-194 महिला प्रसार पदाधिकारियों के पदों के विरूद्ध पूर्व में कार्यरत एवं समय-समय पर सेवानिवृत महिला प्रसार पदाधिकारियों को उनके जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में दिए गये योगदान की तिथि से सरकारी के सेवक के अनुरूप सभी अनुमान्य सुविधाएं लाभ, सेवान्त लाभ सहित प्राप्त होंगे. इसके अलावा  वर्तमान में कार्यरत 11 महिला प्रसार पदाधिकारियों के पदों का स्थापना अन्य ग्राम विकास कार्यक्रम से प्रखंड के अंतर्गत स्थानांतरण करते हुए महिला प्रसार पदाधिकारियों का समयोजन इस शर्त पर किया गया है कि इनकी सेवानिवृति, मृत्यू के बाद  ये पद स्वत: समाप्त हो जायेंगे. भविष्य में इन पदों पर कोई नई नियुक्ति अनुकंपा सहित नहीं होगी. समायोजन के बाद सभी को वेतन-बकाया भी मिलेगा. इन पर प्रशासनिक नियंत्रण ग्रामीण विकास विभाग का होगा तथा ये पद राज्य स्तरीय होंगे. भविष्य में हाइकोर्ट के अंतिम आदेश यह अधिसूचना प्रभावित होगी.

इतना पड़ेगा आर्थिक बोझ

झारखंड में कार्यरत महिला प्रसार पदाधिकारियों को समायोजन की तिथि से सरकारी सेवक का लाभ दिए जाने पर सेवानिवृति उपरांत उपार्जित अवकाश तथा उपादान के रूप में लगभग 1.48 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा. वहीं सेवानिवृत हो चुकी पदाधिकारियों के भुगतान के लिए 7.13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ होगा. वर्तमान कार्यरत महिला प्रसाद पदाधिकारियों को सरकारी सेवक के अनुरूप ही वेतन-भत्ता दिया जा रहा है, इसलिए इनपर कोई व्यय भार नहीं आयेगा.

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवश्यकता

वर्तमान में क्षेत्रीय स्तर पर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन में ग्ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने में महिला प्रसार पदाधिकारी द्वारा योगदान दिया जाता है. ऐसे में वर्तमान में विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इनकी उपयोगिता बनी हुई है.

वर्षों से कर रहे कार्य

लंबी सेवा अवधि तक कार्यरत रहने के उपरांत स्थायी सरकारी सेवक का दर्जा प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप इन कर्मियों को किसी अन्य स्थायी सेवा में प्रवेश की उम्र नहीं रह गयी है. सेवांत लाभ भुगतेय नहीं होने के कारण उम्र के अंतिम पड़ाव में इनके जीविकापार्जन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो सरकार के महिला सशक्तकीरण नीतियों के अनुकुल नहीं है. दरअसल, तत्कालीन बिहार सरकार में इनकी नियुक्ति हुई थी. डीआरडीए के अंतर्गत ये कार्यरत थी. केंद्र व राज्य सरकार इनका वेतन भुगतान कर रही थी. हालांकि, दो साल पहले डीआरडीए बंद हो गया है, जिसके बाद से इनके समायोजन पर विचार चल रहा है.

Related Articles

Back to top button