DeogharJharkhandLead NewsRanchi

निशिकांत दुबे की पत्नी के खिलाफ 47वां मुकदमा दर्ज होने पर भड़के बाबूलाल, सीएम हेमंत से की संज्ञान लेने की अपील

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी के खिलाफ एक और केस दर्ज होने पर नाराजगी जताई है. सीएम हेमंत सोरेन से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील भी की है. सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर करते कहा है कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और परिवार को घसीटना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है. बाबूलाल ने कहा कि सुनने में आया है कि सांसद निशिकांत की धर्मपत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया गया है.निशिकांतजी के समर्थक देवता पांडेय को गिरफ़्तार भी किया गया है. सीएम का ध्यान आकृष्ट करते उन्होंने कहा कि संभव है कि यह सब आपकी जानकारी के बिना हुआ हो और आपके कुछ महत्वाकांक्षी अधिकारियों का कारनामा हो. ऐसे अफ़सर वही लोग हैं जिन्होंने अतीत में अपने निजी स्वार्थ के लिये आपको इस्तेमाल किया और मुसीबत में डाला. बाबूलाल ने सीएम से आग्रह करते कहा है कि ऐसे अफसरों से बचिए. ये अधिकारी आपको अनावश्यक विवादों में घसीट कर आपकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. राजनीतिक लड़ाई सीधे होनी चाहिए, परिवारों और सहयोगी/समर्थकों को निशाना बनाना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है. आशा है आप इस मामले का संज्ञान लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए न हो.

क्या है केस

कहा जा रहा कि देवघर के जसीडीह थाना में सांसद की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है. इसमें अनामिका की अध्यक्षता वाली संस्था बाबा वैद्यनाथ ट्रस्ट की ओर से एक जमीन पर मेडिकल कॉलेज खोलने का नाजायज तरीके से प्रयास किये जाने का आरोप लगा है. इस केस में चार लोगों के गिरफ्तारी की भी खबर है.

Related Articles

Back to top button