Ranchi

इंटर स्कूल एलोक्यूशन कॉम्पिटिशन में डीएवी कपिलदेव ने मारी बाजी, अभिनव को मिला पहला स्थान

Ranchi: बुधवार, 23 जुलाई 2025 सुबह 10:30 बजे, इंटरनेशनल लाइब्रेरी एंड कल्चरल सेंटर में कक्षा 6-8 के लिए “इंटर स्कूल एलोक्यूशन कॉम्पिटिशन” का आयोजन किया गया.

युवा प्रतिभागी उत्साही और बहुत अच्छी तरह से तैयार थे. उनके द्वारा चुने गए काव्य और गद्य में रुडयार्ड किपलिंग की “इफ”, हेनरी वार्ड्सवर्थ लॉन्गफेलो की “साम् ऑफ लाइफ”, वॉल्ट व्हिटमैन की  “ओ कैप्टन माई कैप्टन” और समकालीन विषयों पर “ए प्लेफुल रेनी डे” जैसी स्व-रचित रचनाएँ, और स्कूल, शिक्षा और प्रकृति पर गद्य अंश शामिल थे.

कार्यक्रम का संचालन आईएलसीसी की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती रेखा मिश्रा ने किया. सांस्कृतिक समिति सदस्य श्रीमती निवेदिता शर्मा और श्रीमती मेघा जैन कपूर भी मौजूद थीं.

इस कार्यक्रम की जूरी मेंबर्स में शामिल श्रीमती प्रकृति सिंह, डॉ मनीषा बुधिया और श्रीमती रेखा मिश्रा ने प्रतिभागियों के परफॉर्मेंस को जज किया. कार्यक्रम में एस.एस. ब्रिजफोर्ड स्कूल, ब्रिजफोर्ड तुपुदाना, डीएवी हेहल, शारदा ग्लोबल, सचिदानंद ज्ञानभारती, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, डी ए वी कपिलदेव, एस र डी ए वी पुनदाग और जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल मौजूद थे

परिणाम:

पहला पुरस्कार: अभिनव (डीएवी कपिल देव, कडरू)

दूसरा पुरस्कार: प्रिशा सिंह (एस एस ब्रिजफोर्ड स्कूल)

तृतीय पुरस्कार: भव्या कुमारी (ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना)

Related Articles

Back to top button