JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में कानून का गलत प्रयोग कर जमीन पर कब्जा कर रहे जिहादी: बजरंग बागड़ा

Ranchi: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने बुधवार को एयरपोर्ट रोड, रांची में स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि देश के अंदर विदेशी बिना वीजा के घुसपैट कर रहे हैं. राज्य सरकार और केंद्र सरकार इनको चिन्हित कर कार्रवाई करें.  उनको इस देश से वापस भेजे. विदेशी को देश में आने के लिए वीजा कानून बना हुआ है, उसका पालन सकती से हो, यह देश के लिए खतरा हैं. श्री बागड़ा ने झारखंड में लैंड जिहाद पर चिंता जताते कहा कि जिहादी क़ानून का ग़लत प्रयोग कर ज़मीन पर कब्जा कर रहे हैं. सरकार इसपर ध्यान दे. श्री बागड़ा ने  कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित किया गया है, न कि समाप्त. साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा की गई गए कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् इस कार्रवाई का स्वागत करती है. उनके इस पहल में उनके साथ है. भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है और किसी भी आतंकवादी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीजफायर का स्वागत करते कहा कि इसका स्वागत किया जा सकता है, लेकिन यह शर्त होनी चाहिए कि अगर भविष्य में कोई आतंकवादी घटना होती है, तो उसे एक्ट ऑफ वार माना जाएगा. श्री बागड़ा ने सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेना की कार्रवाई और सरकार की इच्छा शक्ति के कारण ही आतंक के ठिकानों को नष्ट किया जा सका है,ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपना कड़ा रुख स्पष्ट कर दिया है. जो भी भारत पर बुरी नजर रखेगा या आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचेगा, उसका भी ऐसा ही हश्र होगा. प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री के साथ, विहिप के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र एवं प्रांत प्रचार प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button