JharkhandLead NewsRanchi

वोटबैंक के लालच में कांग्रेस- झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया: बाबूलाल

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला. कहा कि विदेशी घुसपैठ की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही. बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां 3 हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. मस्जिद मदरसों में घुसपैठिए को शरण देकर उनका अवैध दस्तावेज़ तैयार किए जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है. इसके बावजूद हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है.

बाबूलाल ने कहा कि वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है. भारतीय जनता पार्टी झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी ताकि मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे हालातों से झारखंड को बचाया जा सके.

Related Articles

Back to top button