Dhanbad

धनबाद के हर्ल सिंदरी में अमोनिया गैस रिसाव से अफरा-तफरी

Dhanbad: धनबाद के सिंदरी इलाके में हर्ल उर्वरक संयंत्र (HURL Fertilizer Plant) से अमोनिया गैस के रिसाव की खबर से शहर में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव संयंत्र से दो से तीन किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया गया, जिससे आसपास के लोगों को आंखों में जलन और तेज गंध का अनुभव हुआ और उनमें दहशत फैल गई. हालांकि, अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह अमोनिया गैस की पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण गैस लीक होने लगी. गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. संयंत्र के स्टोर में तैनात कर्मचारियों और गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई है.इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.

Related Articles

Back to top button