
Ranchi: चाईबासा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट भी किया गया है. ब्लास्ट के बाद नक्सलियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है जिसका सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया है.
जख्मी जवानों में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कॉन्स्टेबल सुनील धान शामिल थे. रांची में इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल सुनील धान की मौत हो गयी. वह खूंटी के रहने वाले थे. वहीं, विष्णु सैनी की हालत स्थिर बतायी जा रही है.




