
Jamshedpur: जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर चालकों के समस्यायों को लेकर आगामी 12 फरवरी से चाबी छोड़ो भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है. यूनियन के द्वारा इसको लेकर एक बैठक की गई, जिसके उपरांत एक वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी गई. यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने कहा कि लगातार वाहन मालिकों एवं चालकों के समस्याओं से टाटा कंपनी प्रबंधन को अवगत करवाया जा रहा है लेकिन कंपनी तमाम समस्याओं की अनदेखी कर रही है.
उन्होंने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी. तमाम चालकों के न्यूनतम वेतन, मेडिकल की सुविधा समेत कई समस्याएं है. साथ ही वाहन मालिकों के रेट में 35 प्रतिशत रेट को बढ़ोतरी की मांग रखी गई है, और इसी को लेकर आगामी 12 फरवरी से तमाम चालक चाभी छोड़ो भूख हड़ताल शुरू करेंगे.




