Khunti

खूंटी: विधिक जागरूकता शिविर में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की परिसंपत्तियों का वितरण

Khunti: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाना है.

ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

इस शिविर में ग्रामीणों को उनके निकटवर्ती प्रखंड कार्यालय में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया. इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा कंबल वितरण, ट्राई साइकिल वितरण, धोती-साड़ी योजना, कृषि एवं वानिकी योजनाएं, बकरी पालन, पशुधन गाय पालन, मातृत्व वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना और केसीसी योजना आदि के लाभ प्रदान किए गए.
शिविर में लाभार्थियों को ₹तीन करोड़ 53 लाख 72 हजार 300 की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कुल 489 लाभुकों ने शिविर में भाग लेकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त किया.
शिविर में प्रमुख रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार, जिला जज प्रथम संजय कुमार, जिला जज द्वितीय राकेश कुमार मिश्रा, जिला जज तृतीय प्राची मिश्रा, डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी विद्यावती और अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में प्रखंड के बीडीओ, सीडीपीओ, बीपीओ, बीटीएम, जेएसएलपीएस अधिकारी, महिला समूह लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने इस शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button