
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के भाजपा विधायक चंपाई सोरेन को लेकर एक बार फिर ये चर्चा चल रही थी कि वे झामुमो में फिर शामिल हो सकते हैं. इन सारी चर्चाओं पर चंपाई ने रोक लगाते कहा है कि फिर एक बार कुछ न्यूज पोर्टलों द्वारा उनके बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं. एक साजिश के तहत, बार-बार ऐसा कर के समर्थकों में भ्रम पैदा करने तथा उन्हें बदनाम की कोशिश की जाती है.

बहुत ही स्पष्ट शब्दों में बताना चाहूंगा कि मैं जहां हूं, भविष्य में भी वहीं रहूंगा. किसी भी परिस्थिति में, मेरा उस पार्टी में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले चंपाई ने झामुमो को बाय-बाय करते भाजपा का दामन अपने बेटे संग थाम लिया था. चुनाव में वे सरायकेला सीट से एक बार जीते भी. इसके बाद से लगातार खबर दौड़ती रही है कि वे भाजपा को छोड़कर फिर से झामुमो ज्वाइन करने वाले हैं. हालांकि चंपाई ने लगातार इससे इंकार किया है.




